Nakoda Bhairav Aarti (Hindi Lyrics) | Jain Aarti - Jain Stuti Stavan

 Nakoda Bhairav Aarti (Hindi Lyrics)
नाकोड़ा भैरव आरती (Hindi Lyrics)
Nakoda Bhairav Aarti | नाकोड़ा भैरव आरती


ॐ जय जय जयकारा, वारी जय जय झंकारा, आरति उतारो भविजन मिलकर, 
भैरव रखवाला, वारी जीवन रखवाला, ॐ जय जय जयकारा ।।1।।

तुं समकित सुरनर मन मोहक, मंगल नितकारा, वारी मंगल नितकारा,
श्री नाकोडा भैरव सुंदर, जन मन हरनारा,ॐ जय जय जयकारा ।।2।।


खडग त्रिशुल धर खप्पर सोहे, डमरु कर धारा, वारी ड.,
अद्भूत रुप अनोखी रचना, मुकुट कुंडल सारा, ॐ जय जय जयकारा ।।3।।

ॐ ह्रीँ क्षाँ क्षः मंत्रबीज युत, नाम जपे ताहरा, वारी ना.,
रिद्धि सिद्धि अरु सम्पद मनोहर, जीवन सुखकारा, ॐ जय जय जयकारा ।।4।।


कुशल कर तेरा नाम लिया नित, आनन्द करनारा, वारी आ.,
रोग शोक दुःख दारिद्र हरता, वांछित दातारा, ॐ जय जय जयकारा ।।5।।

श्रीफल लापसी मातर सुखडी, लड्डु तेलधारा वारी ल.,
धुप दीप फूल माल आरति, नित नये रविवारा, ॐ जय जय जयकारा ।।6।।

वैयावच्च करता संघ तेरी, ध्यान अडग धारा, वारी ध्या.,
‘हिंमत’ ‘हित’ से चित में धरता, ‘भव्यानंद’ प्यारा, ॐ जय जय जयकारा ।।7।।


दो हजारके शुभ संवत्सर, पोष मास रसाला, वारी पो.,
श्री संघ मिलकर करे आरति, मंगल शिव माला, ॐ जय जय जयकारा ।।8।।

Post a Comment

Previous Post Next Post
CLOSE ADS
CLOSE ADS